हल्द्वानी/लालकुआं। आगामी होली एवं रमजान पर्व के मद्देनज़र जनपद में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस का विशेष अभियान जारी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल के निर्देशन में चल रही सघन चेकिंग के दौरान हल्द्वानी और लालकुआं क्षेत्र से अवैध शराब तस्करी के दो मामलों का खुलासा करते हुए दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है।
हल्द्वानी: स्कूटी से अंग्रेजी शराब की सप्लाई नाकाम
कोतवाली हल्द्वानी पुलिस ने मंगल पड़ाव क्षेत्र में चेकिंग के दौरान एक स्कूटी सवार को रोककर तलाशी ली। जांच में उसके पास से रॉयल स्टैग व्हिस्की के 144 पव्वे (03 पेटी) बरामद किए गए।
गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान सोनू शर्मा पुत्र स्व. सतपाल शर्मा, निवासी खन्ना फार्म, तीन पानी, बरेली रोड के रूप में हुई है। पुलिस ने मौके से स्कूटी संख्या UK04U 6470 भी सीज कर दी है।
लालकुआं: 80 वर्षीय वृद्ध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार
कोतवाली लालकुआं पुलिस ने जयपुर बीसा क्षेत्र में गश्त के दौरान एक 80 वर्षीय व्यक्ति को 54 पाउच अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया।
अभियुक्त की पहचान लाल सिंह पुत्र स्व. बहादुर सिंह, निवासी जयपुर बीसा, हल्दूचौड़, लालकुआं के रूप में हुई है।
आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज
दोनों मामलों में पुलिस ने संबंधित अभियुक्तों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही शुरू कर दी है।
पुलिस की अपील
पुलिस प्रशासन ने नागरिकों से पर्वों के दौरान शांति बनाए रखने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत डायल 112 पर देने की अपील की है।
अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि नशे के कारोबार और कानून व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।

ADVERTISEMENT

Promote Your Business Here

ADVERTISEMENT SPACE AVAILABLE

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *