Advertisement

उधम सिंह नगर के पंतनगर में एक विश्वविद्यालय परिसर में एक 12 वर्षीय नाबालिग बालिका से दुष्कर्म का मामले सामने आने से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया. नाबालिग ने सुरक्षा गार्ड पर दुष्कर्म आरोप लगाया है. घटना के बाद क्षेत्र में आक्रोश का माहौल है. पुलिस के अनुसार, परिजनों की तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट तथा संबंधित आपराधिक धाराओं में मामला दर्ज किया गया है. आरोपी विश्वविद्यालय के सुरक्षा विभाग में ठेके पर कार्यरत गार्ड था.

नाबालिग का आरोप है कि आरोपी ने उसे बहला-फुसलाकर एक बंद पड़े कमरे में ले गया, जहां उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया. स्थानीय लोगों को संदेह होने पर उन्होंने विश्वविद्यालय सुरक्षा विभाग को सूचना दी. सूचना मिलते ही सुरक्षा कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर पुलिस को सूचित किया. इसके बाद नाबालिग को सुरक्षित बाहर निकाला गया. पुलिस के पहुंचने से पहले आरोपी मौके से फरार हो गया था.
पंतनगर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक नंदन सिंह बिष्ट ने बताया कि परिजनों की शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए आरोपी को उसके एक रिश्तेदार के घर से गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी मूल रूप से बदायूं (उत्तर प्रदेश) का निवासी बताया जा रहा है. उन्होंने बताया कि पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया गया है और मजिस्ट्रेट के समक्ष उसका बयान दर्ज किया गया है. मामले की जांच जारी है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी. पुलिस प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि मामले में किसी भी प्रकार की अफवाह या पीड़िता की पहचान से संबंधित जानकारी साझा न करें.

रुद्रपुर: पंतनगर में एक 12 वर्षीय नाबालिग के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है. परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने पॉक्सो एक्ट समेत संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी सुरक्षा गार्ड को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी घटना के बाद फरार हो गया था और अपने रिश्तेदार के यहां छिपा हुआ था. वहीं पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया और मजिस्ट्रेट के समक्ष उसका बयान दर्ज किया गया है. जिसके बाद पुलिस ने आगे की कार्रवाई तेज कर दी है. वहीं घटना के बाद स्थानीय लोगों में खासा रोष है.

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *