Advertisement

स्नातक स्तरीय परीक्षा निरस्त — तीन माह में होगी पुनः परीक्षा

देहरादून, 11 अक्टूबर 2025।
उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने आज एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए 21 सितंबर 2025 को आयोजित स्नातक स्तरीय परीक्षा को निरस्त कर दिया है। आयोग ने यह फैसला परीक्षा की गोपनीयता, शुचिता और पारदर्शिता को बनाए रखने के उद्देश्य से लिया है।

आयोग द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, परीक्षा समाप्त होने के बाद लगभग 1:30 बजे कुछ प्रश्नों के स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे। इस पर आयोग ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मामले को एसएसपी देहरादून को जांच हेतु भेजा। प्रारंभिक जांच के बाद थाना रायपुर, देहरादून में मुकदमा संख्या 0301/22.09.2025 दर्ज किया गया।

इसके बाद, सरकार ने 27 सितंबर को सेवानिवृत्त न्यायाधीश श्री यू. सी. ध्यानी के नेतृत्व में एक सदस्यीय न्यायिक आयोग का गठन किया था। आयोग की अंतरिम जांच रिपोर्ट 8 अक्टूबर 2025 को प्राप्त हुई, जिसके आधार पर UKSSSC ने परीक्षा को रद्द करने का निर्णय लिया।

सचिव डॉ. शिव कुमार बरनवाल ने बताया कि परीक्षा की विश्वसनीयता और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए यह कदम उठाया गया है।
आयोग ने कहा है कि निरस्त की गई परीक्षा की पुनः परीक्षा अगले 3 माह के भीतर आयोजित की जाएगी।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *