Advertisement

समाचार सारांश टीम नेटवर्क

आपराधिक गतिविधियों पर हरिद्वार पुलिस की पैनी नज़र

जन्मदिन पर फायरिंग कर क्षेत्र में फैलायी अशांति, फायरिंग में एक बालक घायल

हरिद्वार पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी को लिया हिरासत में

थाना खानपुर पर दिनांक 02.10.2025 को शिकायतकर्ता गड्डू पुत्र रमेश निवासी ग्राम कलसिया द्वारा तहरीर दी गई कि दिनांक 28.09.2025 को ग्राम कलसिया में आयोजित जन्मदिन समारोह के दौरान ग्राम निवासी विनीत पुत्र नेगपाल द्वारा उनके भतीजे विवेक (उम्र 13 वर्ष) को जान से मारने की नियत से गोली मार दी गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया तथा आरोपी घटना के पश्चात मौके से फरार हो गया,थाना खानपुर पर द्वारा तत्काल अभियोग पंजीकृत किया गया।

मामले की गम्भीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के आदेशानुसार पुलिस टीमों का गठन कर मुखबिर तंत्र सक्रिय किया गया।

हरिद्वार पुलिस की कुशल सुरागरसी, पतारसी एवं सटीक सूचना के आधार पर दिनांक 03.10.2025 को देर सांय आरोपी विनीत पुत्र नेगपाल निवासी ग्राम कलसिया, थाना खानपुर को ग्राम भोवावाली से घटना में प्रयुक्त अवैध अस्लाह (देशी तमंचा 12 बोर) सहित हिरासत में लिया गया।

आरोपी के विरुध्द आवश्यक विधिक कार्यवाही अमल में लायी जा रही है।

नाम पता आरोपी
विनीत पुत्र नेगपाल निवासी ग्राम कलसिया थाना खानपुर जनपद हरिद्वार।

बरामदगी
01 अदद देशी तमंचा 12 बोर

पुलिस टीम

  1. उ0नि0 धर्मेन्द्र राठी – थानाध्यक्ष खानपुर
  2. उ0नि0 बलन्त सिंह
  3. हे0कानि0 भीम सिंह
  4. का0 सुनील कुमार

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *