Advertisement

पंत जयंती पर पंडित गोविन्द बल्लभ पंत जी को दी गई श्रद्धांजलि

पंत जयंती पर पंडित गोविन्द बल्लभ पंत जी को दी गई श्रद्धांजलि

पंतनगरये:। भारत रत्न पंडित गोविन्द बल्लभ पंत की 138वीं जयंती के अवसर माननीय कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री, उत्तराखण्ड श्री गणेश जोशी ने पंडित पंत जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। तदोपरान्त विश्वविद्यालय के कुलपति डा. मनमोहन सिंह चौहान, विश्वविद्यालय के अधिकारीगण एवं संकाय सदस्यों द्वारा भी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर पंडित पंत जी को नमन किया गया।
अपने संबोधन में श्री गणेश जोशी ने बताया कि पंडित पंत न केवल स्वतंत्रता संग्राम सेनानी थे बल्कि एक दूरदर्शी राजनेता भी थे। उन्होंने कहा कि पंडित पंत जी ने शिक्षा, कृषि और ग्रामीण विकास के क्षेत्र में आधारभूत कार्य कर समाज को नई दिशा दी। पंडित पंत जी के आदर्श हमें राष्ट्रहित में कार्य करने की प्रेरणा देते हैं। कुलपति डा. मनमोहन सिंह चौहान ने कहा कि पंडित गोविन्द बल्लभ पंत का नाम भारतीय लोकतंत्र और जनसेवा के इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में अंकित है। पंतनगर कृषि विश्वविद्यालय की स्थापना में भी उनके दृष्टिकोण की झलक मिलती है। उन्होंने आह्वान किया कि विश्वविद्यालय परिवार पंडित पंत जी के आदर्शों को अपनाकर राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाए। साथ ही उन्होंने विश्वविद्यालय को और ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए सभी से पूरे मनोयोग से योगदान देने और एक टीम में कार्य करने का आह्वान किया।
इसके उपरांत भारत की राष्ट्रपति, श्रीमती द्रौपदी मुर्मु, प्रधानमंत्री, श्री नरेन्द्र मोदी, उत्तराखण्ड के राज्यपाल, ले. जनरल (सेवानिवृत्त) गुरमीत सिंह तथा उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री, श्री पुष्कर सिंह धामी के संदेष को विष्वविद्यालय के विभिन्न महाविद्यालयों के अधिश्ठाताओं द्वारा सभी के समक्ष पढ़ा गया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के अधिष्ठाता, निदेषकगण एवं भारी संख्या में संकाय सदस्य एवं विद्यार्थी उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन अधिष्ठाता छात्र कल्याण डा. ए.एस. जीना द्वारा किया गया।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *