Advertisement

हल्द्वानी में दो दिवसीय विशेष चैकिंग अभियान, 600 वाहनों के चालान, 47 वाहन सीज

हल्द्वानी। सड़क दुर्घटनाओं पर रोकथाम एवं सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन एवं सड़क सुरक्षा) हल्द्वानी के निर्देश पर 08 एवं 09 सितम्बर को दो दिवसीय विशेष चैकिंग अभियान चलाया गया। अभियान में 11 प्रवर्तन दलों ने विभिन्न मार्गों व शहर क्षेत्रों में सघन चैकिंग की।

अभियान के दौरान 600 वाहनों के चालान किए गए, जिनमें 184 भार वाहन, 202 दोपहिया वाहन व 20 स्कूल बसें शामिल रहीं। वहीं 47 वाहनों को निरुद्ध (सीज) किया गया।

प्रमुख कार्यवाही

  • 28 भारवाहन व 33 यात्री वाहन ओवरलोडिंग में पकड़े गए।
  • 168 दोपहिया वाहन चालकों को बिना हेल्मेट व 13 को ट्रिपल राइडिंग पर चालान किया गया।
  • केन्द्रीय विद्यालय हल्द्वानी की एक स्कूल बस चालक सहित कुल 3 वाहन चालक शराब पीकर वाहन चलाते हुए पकड़े गए। सभी को पुलिस के सुपुर्द कर कार्यवाही की गई।

चैकिंग अभियान हल्द्वानी शहर, नैनीताल, रुद्रपुर, कालाढूंगी, रामनगर व अन्य मार्गों पर संचालित किया गया। अभियान का नेतृत्व एआरटीओ (ई) श्री जितेन्द्र, श्री नवीन कुमार सिंह, श्रीमती रिषु तिवारी, परिवहन कर अधिकारी प्रमोद कर्नाटक समेत कई प्रवर्तन अधिकारियों ने किया।

परिवहन विभाग ने बताया कि इस प्रकार के विशेष चैकिंग अभियान आगे भी उधमसिंहनगर, काशीपुर, टनकपुर व रामनगर सहित अन्य स्थानों पर लगातार चलाए जाएंगे, ताकि सड़क सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *