Advertisement

हरिद्वार,

पथरी थाना क्षेत्र में ई-रिक्शा चालक की हत्या की गुत्थी सुलझ गई है। वारदात को मृतक की पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर अंजाम दिया था। तीज की रस्म पूरी होते ही पत्नी प्रेमी संग भागने की फिराक में थी। कांवड़ मेले के बीच पुलिस ने महज तीन दिन में हत्या का खुलासा करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस कप्तान प्रमेन्द्र डोबाल के निर्देशन में पथरी थाना प्रभारी मनोज नौटियाल और उनकी टीम ने सलेक और रीना को दबोच लिया। पुलिस के मुताबिक, अंबूवाला निवासी 45 वर्षीय ई-रिक्शा चालक प्रदीप की हत्या 14 जुलाई को कर दी गई थी। उसका शव आम के बाग में मिला था और पास में ही उसकी रिक्शा भी खड़ी थी।

मृतक के पिता ओमप्रकाश की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के

खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि प्रदीप की पत्नी रीना (36) का गांव के ही सलेक नामक व्यक्ति से प्रेम संबंध था। जब पुलिस ने सलेक की लोकेशन और कॉल डिटेल खंगाली तो वह घटना के बाद से फरार मिला और उसका मोबाइल भी बंद था। मुखबिर से सूचना मिलने पर पुलिस ने रीना को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की। आखिरकार उसने सलेक के साथ मिलकर पति की हत्या की साजिश कबूल कर ली। पूछताछ में बताया कि तीज की रस्म पूरी होने के बाद वह प्रेमी के साथ शादी कर भागने वाली थी।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *