Advertisement

उत्तराखंड परिवहन निगम के हल्द्वानी डिपो में कार्यरत विशेष श्रेणी के चालक सुरजीत सिंह की सड़क हादसे में मौत हो गई। घटना बुधवार की है जब वह चंडीगढ़ से हल्द्वानी लौट रहे थे। जानकारी के अनुसार सुरजीत सिंह रोडवेज की बस (संख्या यूके 04 पीए 1694) से चंडीगढ़ से हल्द्वानी की ओर आ रहे थे। दोपहर में वाहन जब सुल्तानपुर पट्टी के पास पहुंचा, तभी पीछे से आ रही एक ट्रैक्टर-ट्रॉली ने वस में टक्कर मार दी। इस पर चालक सुरजीत सिंह बस से उतरकर ट्रैक्टर चालक से बातचीत करने पहुंचे और ट्रैक्टर पर चढ़कर बात कर ही रहे थे कि ट्रैक्टर चालक और उसके साथियों ने उन्हें धक्का दे दिया। धक्का लगने से

सुरजीत सिंह नीचे गिर गए और ट्रैक्टर का पहिया उनके ऊपर से गुजर गया। घटना के बाद मौके पर मौजूद लोग सुरजीत सिंह को अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से ट्रैक्टर लेकर फरार हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। परिजनों और परिवहन निगम कर्मचारियों ने चालक की मौत पर गहरा शोक व्यक्त किया है और आरोपी ट्रैक्टर चालक की गिरफ्तारी की मांग की है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *