Advertisement

साहिबाबाद। हरियाणवी फिल्मों के एक निदेशक वलेखक पर फिल्म अभिनेत्री ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए शालीमार गार्डन थाने में तहरीर दी है। युवती ने आरोप लगाया है कि उन्हें फिल्म निर्देशक ने बड़ी फिल्मों में काम दिलाने का झांसा दिया और यौन उत्पीड़न किया।यह घटनाक्रम पीडतिा ने वर्ष 2023 का बताया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। नोएडा क्षेत्र की रहनेवाली एक युवती ने पुलिस को बताया कि वह हरियाणा के संगीत और मनोरंजन उद्योग में कार्य करती हैं। उन्हेंलोक फिल्मों के निर्देशक, कलाकार व कहानी लेखक ने वर्ष 2023 में बड़ी फिल्मों में काम दिलवाने का झांसा दिया था। इसका फायदा उठाकर उनका यौन शोषण किया गया। आरोप है कि अगस्त 2020 में उनकी काम के दौरान हरियाणा के एक बड़े कलाकार से बातचीत हुई थी। आरोपी का कार्यालय उस समय शालीमार गार्डन के डीएलएफ में स्थित था। यहां तक कि उसने एक हरियाणवी गीत में साथ काम करने की बात भी कही। उसके बाद लगातार अपने कार्यालय बुलाया। फिर उस पर दोस्त बनाने का भी दबाव डाला। महिला कलाकार का आरोप है कि गाजियाबाद में आरोपी ने 2023 में एक देहाती फिल्म में मुख्य भूमिका देने का वादा किया। जिसके बाद दोस्ती कर शादी का आश्वासन दिया। झांसा देने के बाद लगातार शारीरिक संबंध स्थापित किए। आरोप है कि न तो उन्हें फिल्म में भूमिका मिली और न ही आरोपी ने उनसे शादी की। यहां तक कि जातिसूचक शब्द कहते हुए उन्हें अपमानित भी किया गया। डीसीपी निमिष पाटील ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है, फिलहाल मुकदमा दर्ज नहीं किया गया है। तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *