Advertisement

समाचार सारांश टीम नेटवर्क
आत्महत्या के उद्देश्य से युवती ने गंगा में लगाई छलांग, युवती को जल पुलिस ने बचाया।

टिहरी गढ़वाल

शनिवार को समय लगभग 09:45 बजे मुनि की रेती क्षेत्र में गंगा नदी के तेज बहाव में एक युवती बह कर आ रही थी। इस युवती द्वारा हनुमान घाट से नदी में छलांग लगाई गई थी उक्त महिला को जल पुलिस कर्मचारी गण* द्वारा हनुमान घाट से नाव घाट के बीच नदी में तैर कर तथा मोटर बोट चालक व संचालक की सहायता से ओंकारानंद घाट पर सकुशल रेस्क्यू किया गया।
महिला के परिजनों को सूचित किया गया। जानकारी करने पर यह बात प्रकाश मे आई है कि उक्त लड़की मूल रूप से आंध्र प्रदेश की रहने वाली है।
वर्तमान में ग्राफिक ईरा इंस्टीट्यूट में बीटेक अंतिम वर्ष की छात्रा है। परिवार वालों से नाराज होकर गंगा में स्वयं डूबने का प्रयास किया ।
परिवार जनों द्वारा अपनी पुत्री को सकुशल प्रकार पुलिस का हार्दिक धन्यवाद दिया गया तथा भूरी भूरी प्रशंसा की गई।
रेस्क्यू की गयी महिला का नाम*
रानी ( काल्पनिक) पुत्री श्री रामनयाम (उम्र 23 वर्ष)
निवासी हाल सुभाष नगर कृष्णा मार्ट रोड क्लेमेंट टाउन देहरादून मूल पता आंध्र प्रदेश

रेस्क्यू टीम

  1. Hc सुभाष ध्यानी
  2. Hc विदेश चौहान
  3. Hc राजेंद्र चौहान
  4. गोताखोर पीयूष
  5. गोताखोर महेंद्र
  6. वोट चालक पूर्ण सिंह
  7. वोट संचालक अंकित कुकरेजा
  8. टिहरी गढ़वाल

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *