समाचार सारांश टीम नेटवर्क नेटवर्क
उत्तराखंड में एक बार फिर शर्मशार करने वाला मामला सामने आया है
एक बार फिर रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला मामला प्रकाश में आया है। कलयुगी ससुर पर बहू के साथ दुष्कर्म का आरोप लगा है। आरोप है कि वह लंबे समय से उसे हवस का शिकार बना रहा था। इतना ही नहीं उस पर बेटे पर भी जानलेवा हमला बोलने का आरोप है। शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और अन्य संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Promote Your Business Here
मामला ऊधमसिंह नगर जिले के जसपुर कोतवाली क्षेत्र का है। पीड़िता की शिकायत के अनुसार, महिला ने पुलिस को बताया कि करीब नौ साल पहले उसका विवाह मोहल्ला पट्टी चौहान निवासी एक व्यक्ति से हुआ था। शादी के कुछ ही समय बाद उसका पति काम के लिए विदेश चला गया, जिसके बाद वह अपनी ससुराल में रहने लगी।
महिला के मुताबिक, पति के विदेश जाने के बाद उसका ससुर उसे अपनी बुरी नजर का शिकार बनाने लगा। कई बार उसने महिला के साथ अश्लील हरकतें की और जब महिला ने इसका विरोध किया, तो उसने समाज में बदनाम करने की धमकी दी।
महिला ने बताया कि उसके ससुर ने उसे डरा-धमका कर कई बार दुष्कर्म किया। इस दौरान जब उसने अपनी सास से शिकायत की, तो सास ने उसे डांटते हुए मुंह बंद रखने को कहा। कुछ दिन पहले जब महिला का पति विदेश से घर वापस आया, तो ससुर ने उसे जान से मारने की धमकी दी। इस डर के कारण महिला अपने पति के साथ दूसरे स्थान पर चली गई, लेकिन ससुर ने वहां भी उसका पीछा नहीं छोड़ा।
महिला ने बताया कि 12 मई को वह अपने पति के साथ रिश्तेदारी में दावत खाने गई थी, तभी उसके ससुर ने पति पर जानलेवा हमला कर दिया और उसे धमकी दी कि यदि उसने उसकी बात नहीं मानी, तो और भी बुरा अंजाम भुगतना पड़ेगा।
पुलिस ने महिला की शिकायत पर दुष्कर्म, धमकी और मारपीट की धाराओं में मामला दर्ज किया है। पुलिस टीम मामले की जांच कर रही है। सीओ काशीपुर-जसपुर दीपक सिंह ने कहा कि पुलिस अपनी कार्रवाई कर रही है और दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।
