Advertisement

हल्द्वानीः घर से स्कूल निकला छात्र मंगलवार से लापता है जिसके चलते परिवार के लोग काफी परेशान है बेटे द्वारा मोबाइल फोन ना ले जाने के चलते छात्र की लोकेशन भी नहीं पता चल पा रही है परिजनों ने अब पुलिस से ढूंढ खोज की गुहार लगाई है।

बताया जाता है कि सीबीएसई बोर्ड का रिजल्ट आने से पहले 10वीं का छात्र लापता हो गया है। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। अंबा विहार तल्ली हल्द्वानी निवासी सतीश खुल्बे ने पुलिस को बताया कि उनका 16 साल का बेटा एक निजी स्कूल में 10वीं का छात्र है। मंगलवार को सीबीएसई बोर्ड का परिणाम आया। सुबह बेटा स्कूल के लिए गया था, लेकिन वापस नहीं लौटा है। रिजल्ट में उनके बेटे के 70% नंबर भी आए है। छात्र घर से जाते समय 50 हजार रुपए भी ले गया है बेटे के घर नहीं लौटने पर स्वजन चिंतित हैं और उन्हें अनहोनी का डर सता रहा है। कोतवाल राजेश कुमार यादव ने बताया लापता छात्र की खोजबीन शुरू कर दी गई है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *