Advertisement

समाचार सारांश टीम नेटवर्क-: उत्तराखंड में नदियों में होने वाले हादसे कम होने का नाम ही नहीं ले रहे हैं रविवार को उत्तरकाशी जनपद के तहसील मोरी के अंतर्गत , ग्राम जखोल के एक युवक दिनेश पुत्र हरिपाल का पैर फिसलने से वह नदी में जा गिरा घटना की सूचना मिलने से वहां हड़कंप मच गया मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने राहत और खोजबीन अभियान चलाया लेकिन युवक का कोई पता नहीं चल पाया।


बताया जाता है कि दिनेश तहसील त्यूनी, देहरादून क्षेत्र अंतर्गत हनोल मंदिर के नदी के पास खड़ा था कि अचानक पैर फिसलने के कारण वह टोंस नदी में जा गिरा । घटना की सूचना मिलने के पद मौके पर पहुंचे थाना अध्यक्ष मोरी, एसडीआरएफ टीम मोरी उत्तरकाशी SO त्यूनी, एसडीआरएफ टीम त्यूनी देहरादून थाना त्यूनी टीमों के द्वारा खोजबीन /सर्चिंग/ रेस्क्यू अभियान चलाया लेकिन युवक का कोई पता नहीं चल पाया है संयुक्त टीम में सर्चिंग अभियान में जुटी हुई है।

Advertisemesnt

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *