Advertisement

हल्द्वानी (समाचर सारांश टीम नेटवर्क) स्वर्गीय श्रीमती रेखा जोशी की याद में बच्चों को बांटी गई स्टेशनरी|

बुधवार को राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नयागांव लक्ष्मपुर हल्द्वानी नैनीताल में सहायक अध्यापिका श्रीमती रेखा जोशी जी की स्मृति में जरूरत केयर फाउंडेशन द्वारा जरूरतमंद और मेधावी विद्यार्थियों को पठन पाठन के लिए निःशुल्क कॉपियां/ स्टेशनरी का वितरण किया गया |
प्रधानाचार्य श्री शमसुद्दीन सिद्दीकी द्वारा अपने संबोधन में कहा गया कि श्रीमती रेखा जोशी जी अपने स्वयं के पैसों से कुछ बच्चों की फीस भी भर दिया करती थी और जरूरतमंद बच्चों को आर्थिक मदद भी करती थी |
आज उनके इस कार्य को उनके परिवार के सदस्य आगे बढ़ा रहे हैं इसकी मै बहुत सराहना करता हूं |
कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री शमसुद्दीन सिद्दीकी श्री दिनेश जोशी श्री त्रिलोक तिवारी श्री अब्दुल रहीम श्रीमती भागीरथी सेमिया श्रीमती कविता भट्ट श्रीमती हेमलता तिवारी श्रीमती सावितेश गुरु रानी श्रीमती जानकी तिवारी श्री गिरीश चंद्र पांडे श्री बालकिशन भट्ट श्री चेतन भगत श्री रोहन श्री जसवंत सिंह रावत श्रीमती विमला त्रिपाठी श्रीमती चेतना त्रिपाठी एवं विद्यालय के विद्यार्थी उपस्थित थे |
कार्यक्रम का आयोजन जरूरत केयर फाउंडेशन के निदेशक श्री आदित्य जोशी द्वारा किया गया ! और सभी विद्यार्थियों को उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी |
बताते चले कि लंबे समय से स्व० श्रीमती रेखा जोशी सहायक अध्यापक के रूप में अपनी सेवाएं राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नयागांव लछ्मपुर में दी थी,और समय उनका दो वर्ष पूर्व कैंसर नामक बीमारी से असमय देहांत हो गया था|

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *