Advertisement

हरिद्वार से शादी का झांसा देकर युवती के साथ दुष्कर्म और ठगी का मामला सामने आया है। जहां आरोपी ने उधार लिए पैसे पीड़िता को वापस लौटाने के बहाने बुलाया और फिर होटल में ले गया।
पीड़िता ने हरिद्वार के कोतवाली इलाके के टूर एंड ट्रेवल्स एजेंसी के मालिक पर दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया है। पुलिस के मुताबिक पीड़ित युवती मध्य प्रदेश की रहने वाली है। युवती ने अपनी शिकायत में आरोपी पर 17 लाख रुपए ठगी कर हड़पने का भी आरोप लगाया है।

पीड़िता ने पुलिस को अपनी शिकायत में बताया कि दो साल पहले हरिद्वार के बस स्टैंड के पास टूर एंड ट्रेवल्स एजेंसी के मालिक जीत सिंह से उसकी मुलाकात हुई थी। धीरे-धीरे उनकी जान-पहचान बढ़ी और युवती ने आरोपी को करीब 17 लाख रुपये उधार दिए थे। समय के साथ दोनों के बीच नजदीकियां भी बढ़ गईं और आरोपी ने युवती से शादी करने का वादा भी किया।

पीड़िता ने कहा कि एक दिन आरोपी ने उधार की रकम वापस करने के बहाने उसे हरिद्वार बुलाया और होटल लेकर गया। पीड़िता की शिकायत के अनुसार आरोपी ने होटल में कई दिनों तक उसके साथ दुष्कर्म किया। वहीं जब पीड़िता ने आरोपी से शादी की बात की और उससे अपनी रकम वापस मांगी तो उसने युवती को जान से मारने की धमकी दी।

आखिर में पीड़िता ने इंसाफ के लिए पुलिस से मामले की शिकायत की। वहीं पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक कुंदन सिंह राणा ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर मामले की जांच की जा रही है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *