Advertisement

हल्द्वानी में एक महिला प्रेमजाल में फंसकर अपने पति और सात वर्षीय बेटी को छोड़कर ठेली लगाने वाले युवक के साथ चली गई। युवक ने महिला को शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए और बाद में मारपीट शुरू कर दी। अब महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है कि युवक 10 लाख के जेवर और नकद धनराशि लेकर अपनी पत्नी संग फरार हो गया।
पुलिस व संबंधितों से प्राप्त जानकारी के अनुसार यातायात नगर चौकी क्षेत्र में रहने वाली महिला का ससुराल भी इसी क्षेत्र में ही है। उसका परिवार सुखी जीवन व्यतीत कर रहा था, लेकिन दो वर्ष पूर्व क्षेत्र के ही एक युवक से बातचीत शुरू हुई। धीरे-धीरे यह बातचीत प्रेम संबंध में बदल गई।
महिला ने बताया कि युवक पहले से शादीशुदा था, लेकिन उसने झांसा दिया कि पत्नी से तलाक का मामला न्यायालय में लंबित है। इस झूठे विश्वास में आकर महिला ने अपने परिवार को छोड़ने का निर्णय ले लिया।
परिवार को छोड़कर गई, लेकिन ठगी का शिकार हो गई

महिला ने घर छोड़ते समय अपने साथ दो लाख रुपये नकद और दस लाख के जेवर भी ले लिए। युवक ने उसे मुखानी क्षेत्र में किराए पर कमरा लेकर रखा और कुछ दिन साथ बिताए। इसके बाद युवक ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। महिला के अनुसार 12 फरवरी को युवक उसे पीटकर, सारा धन और जेवर लेकर भाग गया।

महिला को बाद में पता चला कि युवक और उसकी पत्नी मिलकर महिलाओं को ठगने का कार्य करते हैं। वे पहले प्रेमजाल में फंसाते हैं, फिर धन ऐंठकर भाग जाते हैं। ठगी और मारपीट से परेशान महिला ने कोतवाली पहुंचकर न्याय की गुहार लगा पुलिस ने मामला दर्ज कर युवक की तलाश शुरू कर दी।

Advertisemesnt

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *