Advertisement

यातायात निरीक्षक हल्द्वानी एवं सीपीयू प्रभारी की संयुक्त टीम ने शहर में चलाया वाहन चेकिंग अभियान, यातायात नियमों को न मानने वाले 125 वाहन चालकों पर हुई कार्यवाही

 *वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल के निर्देश* पर *यातायात प्रभारी एवं सीपीयू प्रभारी द्वारा* संयुक्त रूप से हल्द्वानी शहर में वाहनों के *सघन चैकिंग अभियान चलाया* गया। 

चेकिंग के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरूद्ध मोटर वाहन अधिनियम की विभिन्न धाराओं के अन्तर्गत कार्रवाई करते हुए यातायात निरीक्षक द्वारा 93 एवं सीपीयू प्रभारी द्वारा 32 वाहन चालकों कुल- 125 वाहन चालकों के विरुद्ध चालानी कार्रवाई की गई है।
इस दौरान समस्त वाहन चालकों / आम जनमानस को सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत यातायात नियमों के बारे में जागरूक किया गया।
समस्त वाहन चालको एवं आम जनमानस से अनुरोध किया की शहर में सुगम यातायात व्यवस्था बनाने हेतु यातायात पुलिस नैताताल का सहयोग करें। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरूद्ध अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Advertisemesnt

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *