ADVERTISEMENT

Promote Your Business Here

सोशल मीडिया में फेमस होने का शौक ले पहुँचा थाने

सोशल मीडिया पर युवक द्वारा हाथ मे पिस्टल नुमा चीज पकड़कर खतरनाक ढंग से मोटरसाइकिल चलाने का वीडियो हुआ था वायरल

वायरल वीडियो का संज्ञान लेकर एसएससी देहरादून द्वारा आवश्यक कार्रवाई के दिए थे निर्देश

पुलिस द्वारा वीडियो में दिख रहे युवक को हिरासत में लेकर की विधिक कार्यवाही, प्रयुक्त मोटरसाइकिल को किया सीज

वीडियो में दिख रही पिस्टल नुमा चीज निकली बच्चों के खेलने की पिस्टल

थाना नेहरुकोलोनी

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो, जिसमें मोटरसाइकिल सवार एक युवक हाथ में पिस्टल नुमा चीज को पकड़ कर खतरनाक ढंग से मोटरसाइकिल को चलाता हुआ दिख रहा है। वीडियो का संज्ञान लेते हुए एसएसपी देहरादून द्वारा वीडियो में दिख रहे युवक के विरुद्ध आवश्यकता कार्यवाही के निर्देश दिए गए, जिस पर पुलिस द्वारा वीडियो में दिख रहे युवक के संबंध में जानकारी एकत्रित करते हुए मोटरसाइकिल सवार युवक शौर्य पुत्र गिर विजय डांडिया निवासी H- 322 नेहरू कॉलोनी, देहरादून उम्र 21 वर्ष को सार्वजनिक स्थान पर खतरनाक ढंग से वाहन चलाते हुए अपनी तथा दूसरों की जान खतरे में डालने पर हिरासत में लेकर उसके विरुद्ध पुलिस एक्ट में कार्यवाही की गई तथा अभियुक्त द्वारा इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल को एम०वी० एक्ट में सीज किया गया। वीडियो में अभियुक्त के हाथ में दिख रही पिस्टल नुमा चीज बच्चों के खेलने वाली पिस्तौल निकली, जिसे पुलिस द्वारा अभियुक्त के पास से बरामद किया गया।

ADVERTISEMENT SPACE AVAILABLE

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *