ADVERTISEMENT

Promote Your Business Here

नाबालिक युवती को बहला फुसलाकर भगाकर ले जाने वाले अभियुक्त को पुलिस ने गुजरात से किया गिरफ्तार

अभियुक्त के कब्जे से नाबालिक युवती को बरामद कर परिजनों के किया सुपुर्द

थाना वसंत विहार

वादी निवासी बसन्त विहार द्वारा थाना बसन्त विहार पर एक प्रार्थना पत्र दिया कि उनकी नाबालिक पुत्री को एक व्यक्ति बहला फुसलाकर कर भगा ले गया है। प्रार्थना पत्र के आधार पर अभियुक्त के विरूद्ध मु0अ0सं0: 15/25 धारा 137(2) बीएनएस पंजीकृत किया गया। 

घटना की गम्भीरता के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा नाबालिग की सकुशल बरामदगी तथा अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु आवश्यक निर्देश दिये गये, जिसके अनुपालन में पुलिस टीम द्वारा घटना स्थल के आस-पास आने जाने वाले रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेजों से संदिग्ध के सम्बन्ध में जानकारी एकत्रित करते हुए स्थानीय मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया। साथ ही सुरागरसी पतारसी करते हुए इलेक्ट्रानिक सर्विलासं की सहायता से अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु उसके सभी सम्भावित स्थानों पर लगातार दबिशें दी गई।

पुलिस टीम द्वारा किये जा रहे लगातार प्रयासों के परिणाम स्वरूप दिनांक: 27-01-25 को गुजरात के वॉच गांव जीआईडीसी गेट नंबर 1 के पास से अभियुक्त आर्यन पुत्र नीरज शर्मा निवासी मोहल्ला सेवाड़ा थाना बुढ़ाना जिला मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश उम्र 19 वर्ष को अंतर्गत धारा 137(2) /61 (2)/ 64(1)/ 142 बीएनएस व 5/6, 16/17 पोक्सो अधिनियम के अन्तर्गत गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के चंगुल से अपहर्ता नाबालिक लड़की को बरामद किया गया। अभियुक्त को ट्रांजिस्ट रिमांड पर लाकर मां0 न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

विवरण गिरफ्तार अभियुक्त:-

आर्यन पुत्र नीरज शर्मा निवासी ग्राम मोहल्ला सहावड़ा, थाना बुढ़ाना, जिला मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश, उम्र 19 वर्ष

पुलिस टीम:-

1- म०उ०नि० शशि पुरोहित
2- का० नीरज

ADVERTISEMENT SPACE AVAILABLE

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *