{"remix_data":[],"remix_entry_point":"challenges","source_tags":[],"origin":"unknown","total_draw_time":0,"total_draw_actions":0,"layers_used":0,"brushes_used":0,"photos_added":0,"total_editor_actions":{},"tools_used":{},"is_sticker":false,"edited_since_last_sticker_save":false,"containsFTESticker":false}

हल्द्वानी – मां से बच्चा हाथ छुड़ाकर सड़क पर दौड़ा और वाहन की चपेट में आ गया इस घटना में इस बच्चे की मौत हो गई बताया जाता है कि बच्चे ने मचलते हुए अपनी मां से हाथ छुड़ाया और सड़क पर दौड़ गया
पुलिस के अनुसार, छड़ायल सुयाल स्थित शिवधाम कॉलोनी के रहने वाले प्रकाश पांडे का चार वर्षीय बेटा रुद्राक्ष अपनी मां के साथ बाजार गया था। गैस गोदाम रोड पर हाथ छूटने के बाद वह मां से थोड़ा दूर हो गया। इसके बाद वह दौड़कर सड़क पार करने लगा। मुख्य मार्ग पर सामने से आ रहे ई-रिक्शा के सामने आ गया। उसे बचाने की कोशिश में चालक ने ई-रिक्शा मोड़ा तो वह पलट गया।

ADVERTISEMENT

Promote Your Business Here

दुर्भाग्य से इस बीच बच्चा भी उसी ओर भागा जिधर ई-रिक्शा पलटा। इससे रुद्राक्ष ई रिक्शा के नीचे आ गया। किसी तरह उसे निकालकर निजी अस्पताल ले जाया गया। वहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने बताया कि तहरीर मिलने के बाद मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

ADVERTISEMENT SPACE AVAILABLE

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *