समाचार सारांश टीम नेटवर्क

ADVERTISEMENT

Promote Your Business Here

महिला तथा बाल अपराधों के प्रति गंभीर दून पुलिस

नाबालिक युवती को बहला फुसलाकर भगा ले जाने वाले अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा सलाखों के पीछे।

नाबालिक अपहर्ता को सकुशल बरामद कर किया परिजनो के सुपुर्द।

(देहरादून)थाना बसन्त विहार

थाना बसन्त विहार पर वादी निवासी बसन्त विहार द्वारा एक प्रार्थना पत्र दिया कि उनकी नाबालिक बहन को एक अज्ञात व्यक्ति बहला फुसलाकर अपने साथ भगा ले गया है, प्रार्थना पत्र के आधार पर धारा 137 (2) बीएनएस बनाम अज्ञात अभियोग पंजीकृत किया गया।

नाबालिग की बरामदगी तथा अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा आवश्यक निर्देश दिये गये। जिसके अनुपालन में पुलिस टीम द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण कर आस-पास तथा आने जाने वाले रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरो की फुटेजों का बारीकी से अवलोकन करते हुए संदिग्ध के सम्बन्ध में जानकारियां एकत्रित की । सुरागरसी पतारसी करते हुए सीसीटीवी कैमरों से प्राप्त संदिग्ध की फुटेज से अवगत कराते हुए मुखबिर तंत्र को भी सक्रिय किया गया। इसके अतिरिक्त इलेक्ट्रानिक सर्विलांस, मोबाइल लोकेशन तथा सोशल मीडिया की सहायता से भी अपहर्ता की बरामदगी के प्रयास किये गये।

पुलिस टीम द्वारा किये जा रहे लगातार प्रयासों के परिणाम स्वरूप मोबाइल नंबर की लोकेशन के आधार पर अपहर्ता को पंजाबी बाग जे.जे कॉलोनी वेस्ट दिल्ली से बरामद कर अभियुक्त सुमित पुत्र रामू निवासी मच्छी तालाब वसंत विहार देहरादून उम्र 22 वर्ष को गिरफ्तार किया गया।

विवरण गिरफ्तार अभियुक्त:

सुमित पुत्र रामू निवासी मच्छी तालाब थाना बसंत विहार देहरादून उम्र 22 वर्ष

पुलिस टीम
(1) उ0निरी0 पूर्णानंद शर्मा
(2) म0उ0नि0 शशि पुरोहित
(3) का0 नीरज
(4) का0 दीपक

ADVERTISEMENT SPACE AVAILABLE

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *