Advertisement

नैनीताल पुलिस ने महिला का खोया हुआ हजारों की नकदी से भरा बैग ढूंढ कर वापस लौटाया, महिला ने जताया आभार

रविवार को नैनीताल नगर में ड्यूटी के दौरान सीपीयू कर्मियों के पास एक महिला ने आकर बताया कि वह हल्द्वानी से नैनीताल के लिए टैक्सी के बैठी और उनका बैग टैक्सी के कहीं छूट गया। महिला द्वारा अपने बैग में 11 हजार रुपए और आवश्यक दस्तावेज होना बताया। हॉक मोबाइल में तैनात सीपीयू कर्मी सुंदर सिंह और विजय कुमार द्वारा तत्काल इसकी सूचना जिला पुलिस कंट्रोल रूम को दी तथा महिला द्वारा बताए गए सभी संभावित स्थलों में खोजबीन की गई और हल्द्वानी से आ रही सभी टैक्सियों में भी बैग की छानबीन की गई। काफी प्रयासों के बाद पुलिस ने महिला का बैग एक टैक्सी से ढूंढ निकाला और महिला को सुपुर्द किया। बैग में महिला का धनराशि और सभी दस्तावेज मिले। बैग वापस मिलने पर महिला ने नैनीताल पुलिस को धन्यवाद व्यक्त किया और स्थानीय लोगों द्वारा भी पुलिस की त्वरित कार्यवाही की सराहना की गई।

Advertisemesnt

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *