समाचार सारांश टीम नेटवर्क
जनपद-चंपावत-टनकपुर क्षेत्रांतर्गत चोका नामक स्थान पर नदी में से SDRF ने किया शव बरामद।
मंगलवार को थाना टनकपुर द्वारा एसडीआरएफ टीम को सूचना दी गई कि टनकपुर क्षेत्र में चोका नामक स्थान पर नदी में एक शव दिखाई दे रहा है, जिसको निकालने हेतु एसडीआरएफ टीम की आवश्यकता है।

ADVERTISEMENT

Promote Your Business Here

उक्त सूचना पर एसडीआरएफ टीम पोस्ट टनकपुर से उप निरीक्षक दीपक जोशी के नेतृत्व में मय रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर चोका नामक स्थान पर नदी में से उक्त शव को निकालकर शिनाख्त हेतु जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया।

ADVERTISEMENT SPACE AVAILABLE

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *