Advertisement

बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए मंगलवार को भी जनपद पौड़ी गढ़वाल के खण्ड शिक्षा अधिकारी द्वारीखाल द्वारा अपने पत्र संख्या 456/छात्र सुरक्षा/2024-25 दिनांक 22 सितम्बर, 2024 के माध्यम से अवगत कराया गया है कि दिनांक 21 सितम्बर, 2024 को प्रातः 7:00 बजे खोली तोक ग्राम तांगर पट्टी लंगूर वल्ला-1 तहसील जाखणीखाल में बाघ द्वारा एक बच्चे पर हमला कर घायल कर दिया गया था। रा०प्रा०वि० ठांगर के परिसर के अत्यन्त समीप बाघ / गुलदार की सक्रियता दिखाई दे रही है। बाघ की बढ़ती सक्रियता के दृष्टिगत उपजिलाधिकारी जाखणीखाल एवं खण्ड शिक्षा अधिकारी द्वारीखाल के द्वारा विद्यालय आने-जाने वाले छात्र-छात्राओं की सुरक्षा के दृष्टिगत क्षेत्र के विद्यालयों रा०३०का० कैण्डुल ठांगर, रा०प्रा०वि० कैण्डुल, रा०प्रा०वि० ठांगर, रा०प्रा०वि० डलग्वाडी, रा०प्रा०वि० नेरूल, रा०प्रा०वि० बागी, रा०प्रा०वि० हतनूड, रा०उ०प्रा०वि० हतनूड़, रा०प्रा०वि० पोगठा में दो दिवसीय अवकाश घोषित किये जाने हेतु अनुरोध किया गया है।

उपजिलाधिकारी जाखणीखाल एवं खण्ड शिक्षा अधिकारी द्वारीखाल के द्वारा किये गये अनुरोध के क्रम में विकास खण्ड द्वारीखाल के विद्यालयों रा०इ०का० कैण्डुल ठांगर, रा०प्रा०वि० कैण्डुल, रा०प्रा०वि० ठांगर, रा०प्रा०वि० डलग्वाड़ी, रा०प्रा०वि० नेरूल, रा०प्रा०वि० बागी, रा०प्रा०वि० हतनूड, रा०उ०प्रा०वि० हतनूड़, रा०प्रा०वि० पोगठा एवं उक्त क्षेत्र के ऑगनबॉडी केन्द्रों में दिनांक 23.09.2024 एवं 24.09.2024 को दो दिवसीय अवकाश घोषित किया जाता है

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *