Advertisement

हल्द्वानी-: गणपति विसर्जन के दौरान युवक के गौला नदी में बहने से हड़कंप मच गया इस घटना से परिजन परेशान हो गये।
नैनीताल जल पुलिस टीम ने सकुशल रेस्क्यू कर परिजनों के चेहरे पर मुस्कान लौटाई ।


घटना बीते रोज बुधवार की बताई जाती है जहां काठगोदाम रानीबाग में गणपति विसर्जन के दौरान वेद प्रकाश पुत्र बसंत लाल निवासी नई बस्ती कब्रिस्तान थाना बनभूलपुरा उम्र 45 वर्ष गणपति मूर्ति विसर्जन के दौरान गौला नदी में बह गया था।
मौके पर ड्यूटी में तैनात हे0का0 जल पुलिस नैनीताल प्रताप गड़िया द्वारा त्वरित रेस्क्यू कर सकुशल नदी से बाहर निकाला
उक्त युवक के परिजनों तथा साथियों द्वारा नैनीताल पुलिस का आभार व्यक्त किया गया।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *