कावड़ के दौरान हरिद्वार से गुमशुदा हरियाणा निवासी प्रीतम को नैनीताल पुलिस ने बरामद कर किया परिजनों को सुपुर्द,।
सोशल मीडिया में वायरल परिजनों द्वारा उत्तराखंड पुलिस से मदद की मार्मिक अपील से पसीजा खाकी का दिल, खोजबीन में लगाई पूरी मेहनत हुई साकार,

ADVERTISEMENT

Promote Your Business Here

सोनू राजपूत निवासी हिसार हरियाणा द्वारा प्रीतम सिंह पुत्र श्री मनोहर लाल के माह जुलाई में कावड़ लेने हरिद्वार आने तथा दिनांक 21 जुलाई 2024 से गुमशुदा होने के संबंध में नगर कोतवाली हरिद्वार में गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी। जिसकी खोजबीन के प्रयास किए जा रहे थे।

उक्त गुमशुदा के परिजनों द्वारा द्वारा उत्तराखंड पुलिस से मदद की मार्मिक अपील सोशल मीडिया में वायरल हो रही थी, जिसे देखकर खत्याड़ी चौकी रामनगर में तैनात हे0का0 नसीम अहमद का दिल पसीज गया तथा पूरी मेहनत से उक्त गुमशुदा की तलाश में जुट गए, आखिरकार उक्त हे0 का0 की मेहनत रंग लाई और गुमशुदा प्रीतम को बरामद कर सकुशल परिजनों को सुपुर्द किया गया।

ADVERTISEMENT SPACE AVAILABLE

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *