{"remix_data":[],"remix_entry_point":"challenges","source_tags":[],"origin":"unknown","total_draw_time":0,"total_draw_actions":0,"layers_used":0,"brushes_used":0,"photos_added":0,"total_editor_actions":{},"tools_used":{},"is_sticker":false,"edited_since_last_sticker_save":false,"containsFTESticker":false}
Advertisement

सार्वजनिक स्थान पर जाम छलकाने वालो के विरुद्ध दून पुलिस की कार्यवाही जारी है इस अभियान के तहत अब तक बड़ी कार्रवाई की गई है। सार्वजनिक स्थानों पर शराब ठेकों के बाहर व सड़क किनारे वाहनों में शराब पीने वाले 305 व्यक्तियों के विरुद्ध दून पुलिस ने की कार्यवाही करते हुए उन्होंने पुलिस एक्ट के तहत 93,250/- रु० के चालान, कर उन्हें सख्त हिदायत दी।
जनपद के नगर व देहात क्षेत्र में सार्वजनिक स्थानों में शराब पीने वालों के विरुद्ध पुलिस द्वारा लगातार की जा रही है कार्रवाई

सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने और पिलाने वालों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करने हेतु एसएसपी देहरादून द्वारा दिए गए निर्देशों पर बुधवार को पुलिस द्वारा जनपद के नगर व देहात क्षेत्र में व्यापक स्तर पर चेकिंग अभियान चलाया ।

अभियान के दौरान पुलिस द्वारा सभी थाना क्षेत्रों में शराब ठेकों के बाहर, अन्य सार्वजनिक स्थानों, सड़क किनारे वाहनों में शराब पीने वालों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए 305 व्यक्तियों के पुलिस एक्ट में चालान करते हुए 93,250/- रुपये संयोजन शुल्क वसूला गया, साथ ही सार्वजनिक स्थान पर शराब न पीने की सख्त हिदायद दी गयी। देहरादून न्यूज़

Advertisemesnt

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *