Advertisement

नदी में छलांग लगाने वाले व्यक्ति की तलाश SDRF ने की पूरी, छिनका के समीप मिला शव।

दिनांक 17 नवंबर 2026 को चौकी गौचर से SDRF पोस्ट गौचर को सूचना प्राप्त हुई कि गौचर सारी पुल के समीप एक व्यक्ति ने नदी में छलांग लगा दी है। सूचना पर अपर उपनिरीक्षक श्री मंगल सिंह भाकुनी के नेतृत्व में SDRF टीम तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

घटनास्थल पर पहुंचकर SDRF जवानों ने नदी में सघन सर्च अभियान शुरू किया। नदी का तेज बहाव एवं चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों के बीच टीम द्वारा लगातार तलाश की गई। अभियान के दौरान टीम को छिनका गांव के समीप उक्त व्यक्ति का शव बरामद करने में सफलता मिली।

मृतक की पहचान सुनील आनंद (47 वर्ष), पुत्र श्री फिरवारी लाल, निवासी ग्राम सारी, नागडंडा के रूप में हुई। आवश्यक कार्रवाई के उपरांत शव जिला पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया।

Advertisemesnt

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *