Advertisement

चलती बाइक पर बाघ का हमला, पत्नी को जबड़े में दबाकर जंगल की ओर घसीटा, पति ने शोर मचाकर बचाई जान

दर्शन सिंह ने सुनाई खौफनाक घटना की आपबीती

रामनगर

दर्शन सिंह अपनी पत्नी के साथ बाइक से चारा लेने जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में जंगल से अचानक निकले बाघ ने उनकी चलती बाइक पर हमला कर दिया। हमले से दोनों पति-पत्नी सड़क पर गिर पड़े। इससे पहले कि वे कुछ समझ पाते, बाघ ने दर्शन सिंह की पत्नी को अपने जबड़े में दबोच लिया और जंगल की ओर घसीटने लगा।

दर्शन सिंह ने बताया कि उन्होंने पत्नी को भागने के लिए कहा, लेकिन बाघ ने उन्हें भी संभलने का मौका नहीं दिया। पत्नी को बचाने के लिए वह अपनी जान की परवाह किए बिना बाघ के पीछे दौड़ पड़े। उन्होंने जोर-जोर से चिल्लाकर आसपास के लोगों को मदद के लिए पुकारा। उनकी आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके की ओर दौड़े और शोर मचाने लगे।

लोगों की भीड़ और शोरगुल से घबराकर बाघ ने महिला को छोड़ दिया और जंगल की ओर भाग गया। इस तरह पति की हिम्मत और ग्रामीणों की तत्परता से महिला की जान बच गई। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है। लोगों ने वन विभाग से क्षेत्र में गश्त बढ़ाने और बाघ की गतिविधियों पर नजर रखने की मांग की है।

Advertisemesnt

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *