देवप्रयाग में 20 पेटी अवैध शराब के साथ बिजनौर का युवक गिरफ्तार

Advertisement

ऑपरेशन प्रहार के तहत पुलिस की कार्रवाई, 1.36 लाख रुपये की शराब बरामद, तस्करी में प्रयुक्त कार जब्त

टिहरी गढ़वाल। जनपद में अवैध शराब की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत देवप्रयाग पुलिस ने 20 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शराब तस्करी में प्रयुक्त कार को भी जब्त कर लिया। बरामद शराब की अनुमानित कीमत 1,36,800 रुपये बताई गई है।

पुलिस के अनुसार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्वेता चौबे के निर्देशन में चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत 24 अक्टूबर को देवप्रयाग पुलिस तीन धारा डंपिंग जोन के पास संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर एक कार को रोककर तलाशी ली गई। कार से ओल्ड मोंक रम की 20 पेटी अवैध शराब बरामद हुई।

मौके से पुलिस ने कार चालक टीकम सिंह (23) पुत्र धन सिंह, निवासी शेरपुर, थाना किरतपुर, जिला बिजनौर, उत्तर प्रदेश को गिरफ्तार कर लिया। शराब परिवहन में इस्तेमाल की जा रही कार संख्या UK08 TA 9518 को भी जब्त कर लिया गया।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कोतवाली देवप्रयाग में आबकारी अधिनियम की धारा 60(1)/72 के तहत मुकदमा दर्ज किया है। मामले में नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक सुनील कुमार, कांस्टेबल भूपेंद्र और कांस्टेबल पवन आर्य शामिल रहे।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, ऑपरेशन प्रहार के तहत जनपद में अवैध शराब, मादक पदार्थों की तस्करी और अन्य गैरकानूनी गतिविधियों के खिलाफ चेकिंग अभियान जारी रहेगा।

Advertisemesnt

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *