Advertisement

कोतवाली पिरान कलियर

ऑपरेशन प्रहार के तहत हरिद्वार पुलिस की बड़ी कार्रवाई

नाबालिग के अपहरण का खुलासा, आरोपी कोतवाली कलियर पुलिस ने दबोचा

पुलिस टीम ने नाबालिग को सकुशल बरामद कर संरक्षण में भेजा

इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों एवं मैनुअल पुलिसिंग से आरोपी तक पहुँची पुलिस

विवाह करने के बहाने बहला-फुसलाकर नाबालिग को ले जाने का आरोप

29. अक्टूबर को वादिनी निवासी थाना पिरान कलियर, जनपद हरिद्वार द्वारा अपनी 17 वर्षीय नाबालिग पुत्री के अपहरण के संबंध में आरोपी रुपिन पुत्र चंद्रसिंह, निवासी ग्राम आमखेड़ी, निकट शिव मंदिर, थाना मंगलौर, जनपद सहारनपुर के विरुद्ध लिखित तहरीर दी गई।

प्राप्त तहरीर के आधार पर कोतवाली पिरान कलियर में मु0अ0सं0 241/26 अभियोग पंजीकृत किया गया।

प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, हरिद्वार के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के पर्यवेक्षण तथा सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी बहादराबाद के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली पिरान कलियर के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई।

पुलिस टीम द्वारा नाबालिग की सकुशल बरामदगी एवं नामजद आरोपी की गिरफ्तारी के लिए डिजिटल साक्ष्यों को खंगाला गया। इसके अतिरिक्त मैनुअल पुलिसिंग की सहायता से लगातार सुरागरसी-पतारसी की गई।

पुलिस टीम के अथक प्रयासों के फलस्वरूप दिनांक 21.10.2026 को मुखबिर की सूचना पर खेलड़ी तिराहे से आरोपी रुपिन को हिरासत में लिया गया तथा नाबालिग को सकुशल बरामद किया गया।

बरामद नाबालिग को जिला बाल कल्याण अधिकारी के समक्ष प्रस्तुत करने के उपरांत संरक्षण में भेजा गया। पूछताछ में आरोपी ने नाबालिग को विवाह करने के बहाने बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाने की बात बताई। प्रकरण में भारतीय न्याय संहिता एवं पॉक्सो अधिनियम की अन्य संबंधित धाराओं की बढ़ोतरी करते हुए अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

नाम पता आरोपित
रुपिन पुत्र चंद्रसिंह निवासी ग्राम आमखेड़ी, निकट शिव मंदिर, थाना मंगलौर, जनपद सहारनपुर उम्र 29 वर्ष

पुलिस टीम

  1. कमल मोहन भंडारी प्रभारी निरीक्षक, कोतवाली पिरान कलियर
  2. उ0नि0 महिपाल सैनी
  3. कांस्टेबल प्रदीप सिंह
  4. म0 पीआरडी ममता
Advertisemesnt

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *