भगवानपुर से नाबालिग बालिका का अपहरण कर आठ माह तक दुष्कर्म, आरोपी राजस्थान से गिरफ्तार

Advertisement

ऑपरेशन प्रहार के तहत हरिद्वार पुलिस की कार्रवाई, अपहृत बालिका सकुशल बरामद

भगवानपुर (हरिद्वार)। हरिद्वार जिले के भगवानपुर क्षेत्र में नाबालिग बालिका के अपहरण के मामले में पुलिस ने आरोपी को राजस्थान के भिवाड़ी से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बालिका को भी सकुशल बरामद कर लिया है। आरोपी पर बालिका का अपहरण कर उसके साथ आठ माह तक दुष्कर्म करने का आरोप है।

पुलिस के अनुसार, 28 फरवरी 2026 को बालिका के पिता की लिखित शिकायत पर आदिश पुत्र आबिद, निवासी ग्राम पुहाना, थाना भगवानपुर के खिलाफ अपहरण के आरोप में मुकदमा अपराध संख्या 101/2026 दर्ज किया गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार ने प्रभारी निरीक्षक भगवानपुर को नाबालिग की सकुशल बरामदगी के निर्देश दिए थे।

इसके बाद पुलिस ने आरोपी और बालिका की तलाश के लिए अलग-अलग टीमें गठित कीं। पुलिस टीमों ने मुखबिर तंत्र सक्रिय करने के साथ ही सीसीटीवी फुटेज खंगाले और इलेक्ट्रॉनिक माध्यमों तथा अन्य संभावित ठिकानों पर तलाश की।

इसी क्रम में 19 अक्टूबर 2026 को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने आरोपी आदिश को आजाद नगर, थाना भिवाड़ी, राजस्थान से गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से अपहृत नाबालिग बालिका को सकुशल बरामद किया गया।

पुलिस टीम में ये रहे शामिल

कार्रवाई करने वाली टीम में उपनिरीक्षक सुनील पंत, हेड कांस्टेबल अरविंद तोमर और महिला कांस्टेबल अनुपमा शामिल रहीं। पुलिस मामले में नियमानुसार आगे की कार्रवाई कर रही है।

Advertisemesnt

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *