Advertisement

चोरी-नकबजनी में संलिप्त पांच आरोपियों पर गैंगस्टर एक्ट में मुकदमा
कोटद्वार। चोरी एवं नकबजनी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए पौड़ी पुलिस ने पांच आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सर्वेश पंवार के निर्देशन में कोतवाली कोटद्वार पुलिस ने यह कार्रवाई की।
3 जुलाई 2026 को उमेश चंद्र बमोला निवासी कोटद्वार ने बंद मकान का ताला तोड़कर चोरी की शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 5 जुलाई को आसिफ उर्फ अमन उर्फ भूरा, काशिफ उर्फ नन्हे, आमिर, मोहित और आरिफ को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।
पुलिस जांच में आरोपियों के दिल्ली के विभिन्न थाना क्षेत्रों में कई आपराधिक मामलों में संलिप्त होने की जानकारी सामने आई। इसके अलावा किच्छा क्षेत्र में भी नकबजनी की घटना में उनकी संलिप्तता प्रकाश में आई। आपराधिक इतिहास और गैंग बनाकर घटनाओं को अंजाम देने के तथ्यों के आधार पर पुलिस ने गैंग चार्ट तैयार कर 7 अक्टूबर को जिलाधिकारी पौड़ी को भेजा। अनुमोदन के बाद पांचों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया। सभी आरोपी जिला कारागार पौड़ी में निरुद्ध हैं।

Advertisemesnt

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *