Advertisement

उत्तराखंड में भारी बारिश का येलो अलर्ट, 10 जिलों में तेज बारिश की संभावना
हल्द्वानी। मौसम विभाग ने उत्तराखंड के 10 जिलों में अगले 24 घंटे के लिए भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार 25 सितंबर सुबह 11 बजे से 26 सितंबर सुबह 11 बजे तक अल्मोड़ा, बागेश्वर, चमोली, चंपावत, देहरादून, नैनीताल, पौड़ी गढ़वाल, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग और ऊधमसिंह नगर में कुछ स्थानों पर जोरदार से बहुत जोरदार बारिश हो सकती है।
मौसम विभाग के मुताबिक चकराता, डोईवाला, कर्णप्रयाग, गमशाली, बद्रीनाथ, कोटद्वार, देवल, कपकोट, डुगटू, डीडीहाट, बेरीनाग, रामनगर, खटीमा, जसपुर, बाजपुर, रानीखेत, लैंसडाउन और आसपास के क्षेत्रों में बारिश के साथ बिजली चमकने और तेज हवाएं चलने की संभावना है। इस दौरान हवाओं की रफ्तार 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा तक रह सकती है।
मौसम विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान सतर्कता बरतने और अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की है। पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश के दौरान भूस्खलन और मार्ग बाधित होने की स्थिति को देखते हुए यात्रियों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *