Advertisement

हल्द्वानी। हल्द्वानी शहर में दुष्कर्म पीड़िता ने एक नाबालिग ने बच्चे को जन्म दिया है। पुलिस अब जेल में बंद आरोपित से बच्चे के डीएनए का मिलान करेगी, ताकि जैविक पिता का पता चल सके। एसपी सिटी मनोज कुमार कत्याल के अनुसार न्यायालय से अनुमति लेने के बाद जांच टीम जेल पहुंचेगी। उसके बाद डीएनए सैंपल लेकर प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जाएगा।
जून 2026 में एक व्यक्ति ने 15 वर्षीय बेटी के साथ दुष्कर्म के आरोप में काबुल का बगीचा निवासी सलमान के विरुद्ध पाक्सो, दुष्कर्म और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। पीड़ित परिवार का कहना था कि छह माह पूर्व (जनवरी) में बेटी घर से दवा लेने के लिए नजदीकी मेडिकल स्टोर जा रही थी, लेकिन रास्ते में मिला सलमान उसे बहला-फुसलाकर अपनी नानी के घर ले गया। यहां दुष्कर्म करने के बाद किसी को घटना के बारे में बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी। जून में पीड़िता के पेट में
दर्द होने पर जब चिकित्सकों ने उसका स्वास्थ्य परीक्षण किया तो पता चला कि वह करीब छह माह की गर्भवती है। वहीं, प्राथमिकी के चलते पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार करने के बाद न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया।
दूसरी तरफ गर्भधारण को ज्यादा समय बीतने के कारण गर्भापात कराना भी संभव नहीं था। एसपी सिटी के अनुसार हाल में पीड़िता ने एक बच्चे को जन्म दिया है। जेल में बंद सलमान और बच्चे की डीएनए जांच को लेकर सैंपल जुटाकर प्रयोगशाला भेजा जाएगा। बच्चे और सलमान का डीएनए सैंपल मैच होना पुलिस के लिए अहम सुराग साबित होगा। जैविक पिता होने की बात पर मुहर लगने पर सजा मिलनी तय है। ट्रैवलगाइड पढ़ें

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *