Advertisement

नैनीताल में मौसम सामान्य, दो ग्रामीण सड़कें अभी भी बंद
नैनीताल। जनपद में शुक्रवार को मौसम सामान्य रहा। जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र की ओर से 28 अगस्त की सुबह 9:30 बजे जारी रिपोर्ट के अनुसार, पिछले 24 घंटों में जिले के विभिन्न क्षेत्रों में हल्की बारिश दर्ज की गई। हल्द्वानी-काठगोदाम में सर्वाधिक 9 मिमी वर्षा हुई, जबकि खनस्यू में 2 मिमी, चोरगलिया में 3.5 मिमी, रामनगर और कालाढूंगी में 1-1 मिमी बारिश दर्ज की गई।
रिपोर्ट के अनुसार नैनीताल स्नो व्यू, श्री कैंची धाम, बेतालघाट और मुक्तेश्वर में बारिश दर्ज नहीं हुई। जिले में गत रात्रि बादल छाए रहे।
दो ग्रामीण मार्ग बाधित
जिले में फिलहाल दो ग्रामीण मार्ग यातायात के लिए बाधित हैं। रातीघाट-बुधलाकोट मार्ग के किमी-7 पर मार्ग 19 अगस्त से बंद है, जिसे 28 अगस्त को खोलने की संभावित तिथि बताई गई है। वहीं ढोलीगांव-कोटपांण्डे मार्ग के किमी-1 व 2 पर भी मार्ग बाधित है। संबंधित खंडों की ओर से मार्ग खोलने की कार्रवाई जारी है।
बैराजों में स्थिति सामान्य
जिला आपदा प्रबंधन की रिपोर्ट में गौला, कोसी और नंधौर नदियों के बैराजों के डिस्चार्ज की भी जानकारी दी गई है। गौला बैराज में चेतावनी स्तर 27,576 क्यूसेक और खतरे का स्तर 41,364 क्यूसेक निर्धारित है। कोसी बैराज का चेतावनी स्तर 51,786 क्यूसेक तथा खतरे का स्तर 76,998 क्यूसेक है। नंधौर नदी में चेतावनी स्तर 10,000 क्यूसेक और खतरे का स्तर 35,075 क्यूसेक निर्धारित है।
बिजली-पानी की आपूर्ति सामान्य
रिपोर्ट के अनुसार जिले में विद्युत आपूर्ति और पेयजल व्यवस्था सामान्य बनी हुई है। नालों की स्थिति भी सामान्य बताई गई है।
आपदा प्रबंधन विभाग की क्रमिक सूचना में अब तक 3 जनहानि, 7 आंशिक भवन क्षति और 39 आंगन/दीवार क्षति दर्ज की गई है। इसके अलावा एक छोटे पशु की हानि की सूचना है, जबकि बड़े पशु और गौशाला की क्षति शून्य बताई गई है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *