Advertisement

हरिमोहन अरोड़ा बने हल्द्वानी पंजाबी जनकल्याण समिति के अध्यक्ष, मुकेश ढींगरा महामंत्री व अवनीश राजपाल कोषाध्यक्ष
हल्द्वानी। हल्द्वानी पंजाबी जनकल्याण समिति की आम सभा का आयोजन रामपुर रोड स्थित शकुंतलम लॉन में किया गया। बैठक की अध्यक्षता एवं संचालन निवर्तमान अध्यक्ष प्रदीप कक्कड़ ने किया। इस दौरान संरक्षकों एवं वरिष्ठ सदस्यों की सर्वसम्मति से आगामी दो वर्षों के लिए समिति की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया।
नई कार्यकारिणी में हरिमोहन अरोड़ा (मोना) को अध्यक्ष, संदीप गांधी को उपाध्यक्ष, मुकेश ढींगरा को महामंत्री, राजीव बग्गा को संयुक्त सचिव तथा अवनीश राजपाल को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई।
नवनियुक्त अध्यक्ष हरिमोहन अरोड़ा ने कहा कि समिति समाजहित और जनसेवा के कार्यों को पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ आगे बढ़ाएगी। संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के साथ-साथ पंजाबी समाज के हितों की रक्षा एवं सामाजिक एकता के लिए निरंतर कार्य किया जाएगा।
उपाध्यक्ष संदीप गांधी और महामंत्री मुकेश ढींगरा ने बताया कि समिति हर वर्ष की तरह विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस, लोहड़ी, बैसाखी तथा करवा चौथ जैसे पर्वों का आयोजन पूरे उत्साह के साथ करेगी। इसके अलावा पर्यावरण संरक्षण के लिए वृहद वृक्षारोपण अभियान, निःशुल्क स्वास्थ्य एवं मेडिकल शिविर, रक्तदान शिविर तथा अन्य सामाजिक और जनकल्याणकारी कार्यक्रमों का भी नियमित आयोजन किया जाएगा।
नवगठित कार्यकारिणी को संरक्षक सुभाष मोंगा, पूर्व अध्यक्ष प्रदीप कक्कड़, जगदीश लाल सडाना, डॉ. एन. के. मेहता, उमंग वासुदेवा, राजीव वाही, संजय बग्गा, डॉ. अतुल राजपाल, डॉ. विनय खुल्लर, अशोक राजपाल, पंकज कपूर, राजू आनंद, ज्ञान स्वरूप ग्रोवर, कनिष्ठ ढींगरा, प्रतीक सडाना, विशु शर्मा, अंकुर मोंगा, महेश आहूजा (हनी), अजय गुम्बर, सुनील सूरी, चंद्रशेखर वर्मा, अतुल वर्मा, अक्षय टंडन, सुरेंद्र गुलाटी, अमित असवानी, शिव कपूर सहित अनेक गणमान्य लोगों ने शुभकामनाएं दीं।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *