Advertisement

हल्द्वानी-: नहर में अज्ञात लाश मिलने से सनसनी फैल गई मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे शव विच्छेदन गृह भेज दिया है पुलिस मृतक की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।
घटना काठगोदाम थाना क्षेत्र के कॉलटैक्स स्थित सिंचाई नहर की बताई जाती है जहां सोमवार देर शाम एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। नहर में शव दिखाई देने पर वहां से गुजर रहे लोगों की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल इसकी सूचना काठगोदाम पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से शव को नहर से बाहर निकाला।

इसके बाद पुलिस ने आसपास मौजूद लोगों से मृतक की शिनाख्त कराने का प्रयास किया, लेकिन काफी कोशिशों के बावजूद उसकी पहचान नहीं हो सकी। पुलिस अब आसपास के थाना क्षेत्रों के अलावा गुमशुदगी के मामलों का भी मिलान कर रही है, ताकि मृतक की पहचान की जा सके। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर शव को मोर्चरी भेज दिया है। गौरतलब है कि जिस सिंचाई नहर में शव मिला है, वहां इन दिनों नहर की कवरिंग का निर्माण कार्य चल रहा है। पुलिस मृतक की पहचान करने के साथ ही शव नहर में कैसे पहुंचा इसकी जांच भी कर रही है। साथ ही पुलिस निर्माण कार्य में लगे कर्मचारियों और आसपास के लोगों से भी पूछताछ कर रही है। पुलिस का कहना है कि मृतक की पहचान और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *