सहायक आचार्य भर्ती के साक्षात्कार 21 जुलाई से शुरू

ADVERTISEMENT

Promote Your Business Here

विज्ञापन संख्या-51 के तहत 33 विषयों में 910 पदों पर होंगे इंटरव्यू

3155 अभ्यर्थियों के साक्षात्कार 21 जुलाई से 13 अगस्त तक चलेंगे : अध्यक्ष डॉ. प्रशांत कुमार

न्यूज ऑफ इंडिया (एजेंसी)

लखनऊ, 29 जून, 2026 ।

उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग द्वारा विज्ञापन संख्या-51 के अंतर्गत सहायक आचार्य के 33 विषयों में कुल 910 पदों पर चयन के लिए साक्षात्कार का विस्तृत कार्यक्रम जारी कर दिया गया है।

आयोग के अध्यक्ष डॉ. प्रशांत कुमार ने बताया कि इन पदों के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन 18 व 19 अप्रैल 2026 को किया गया था, जिसका औपबन्धिक परिणाम 09 जून 2026 को घोषित किया गया था। लिखित परीक्षा में सफल घोषित किए गए कुल 3155 अभ्यर्थियों का साक्षात्कार आगामी 21 जुलाई 2026 से लेकर 13 अगस्त 2026 तक विभिन्न तिथियों में आयोजित किया जाएगा।

आयोग द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार 21 जुलाई 2026 मंगलवार को अर्थशास्त्र, 22 जुलाई बुधवार को वनस्पति विज्ञान एवं दर्शनशास्त्र, 23 जुलाई गुरुवार को रसायन विज्ञान, 24 जुलाई शुक्रवार को अंग्रेजी, 28 जुलाई मंगलवार को कृषि अर्थशास्त्र, मानव विज्ञान एवं भूगोल, 29 जुलाई बुधवार को भौतिक विज्ञान एवं मनोविज्ञान, 30 जुलाई गुरुवार को चित्रकला, संस्कृत एवं उर्दू, 31 जुलाई शुक्रवार को प्राचीन इतिहास, सैन्य विज्ञान एवं संगीत गायन के साक्षात्कार होंगे। इसी प्रकार 04 अगस्त मंगलवार को शिक्षाशास्त्र एवं इतिहास, 05 अगस्त बुधवार को पशुपालन एवं दुग्ध विज्ञान, संगीत तबला, शारीरिक शिक्षा एवं जंतु विज्ञान, 06 अगस्त गुरुवार को विधि एवं राजनीति विज्ञान, 07 एवं 11 अगस्त को हिंदी तथा 07 अगस्त को गणित, 12 अगस्त बुधवार को एशियन कल्चर, उद्यान विज्ञान, संगीत सितार, समाजशास्त्र एवं सांख्यिकी तथा 13 अगस्त गुरुवार को वाणिज्य एवं गृह विज्ञान विषयों के साक्षात्कार आयोजित किए जाएंगे।

आयोग के अध्यक्ष डॉ. प्रशांत कुमार ने बताया कि लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थी आज 29 जून 2026 से ही आयोग की आधिकारिक वेबसाइट www.upessc.up.gov.inhttp://www.upessc.up.gov.in पर जाकर अपना साक्षात्कार पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। डाउनलोड करने हेतु महत्वपूर्ण अनुदेश एवं दिशा-निर्देश वेबसाइट पर प्रदर्शित कर दिए गए हैं।

आयोग द्वारा स्पष्ट किया गया है कि उक्त साक्षात्कार उच्च न्यायालय में योजित विशेष अपील संख्या-368/2026 हरविंदर सिंह व अन्य बनाम उ0प्र0 राज्य व अन्य में पारित आदेश 17 अप्रैल 2026 एवं इसके विरुद्ध उच्चतम न्यायालय में योजित विशेष अनुज्ञा याचिका डायरी संख्या-23758/2026 धीरज चंदानी एवं उ0प्र0 राज्य व अन्य में पारित आदेश 25 मई 2026 के अंतिम निर्णय के अधीन रहेगा।

ADVERTISEMENT SPACE AVAILABLE

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *