Advertisement

सन्निरीक्षा के बाद बदले हाईस्कूल और इंटर के परिणाम, संशोधित अंकपत्र विद्यालयों को भेजे गए
रामनगर (नैनीताल)। ने वर्ष 2026 की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षाओं की सन्निरीक्षा (स्क्रूटनी) का परिणाम जारी कर दिया है। सन्निरीक्षा के बाद जिन अभ्यर्थियों के परिणाम, श्रेणी अथवा अंकों में परिवर्तन हुआ है, उनके संशोधित प्रमाण-पत्र एवं अंकपत्र संबंधित विद्यालयों को भेजे जा रहे हैं।


परिषद ने बताया कि संबंधित अभ्यर्थी अपने विद्यालय के प्रधानाचार्य अथवा प्रधानाध्यापक से संपर्क कर संशोधित प्रमाण-पत्र एवं अंकपत्र प्राप्त कर सकते हैं। इस संबंध में विद्यालयों को भी पृथक से सूचना प्रेषित की जा रही है।
परिषद के अनुसार, जिन अनुक्रमांकों का उल्लेख जारी सूची में नहीं है, उनके परीक्षा परिणाम में कोई संशोधन नहीं किया गया है।
हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट दोनों परीक्षाओं के संशोधित अनुक्रमांक परिषद द्वारा जारी सूची में प्रकाशित किए गए हैं। परिषद ने यह भी स्पष्ट किया है कि विज्ञप्ति में ‘अनुत्तीर्ण’ अंकित शब्द को ‘उत्तीर्ण’ पढ़ा जाए।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *