Advertisement

समाचार सारांश टीम नेटवर्क

नशेड़ी चालक कांड मामले में पुलिस ने आरोपी चालक धरा

नशे में में तेज रफ्तार कार चला रहा था आरोपी, टक्कर से एक व्यक्ति की हुई थी मौत

1 मार्च को चण्डीदेवी रोपवे हाईवे के पास कार I-20 के चालक ने तेजी,लापरवाही व नशे में चलाकर दो स्कूटी सवारो पर पीछे से टक्कर मार दी गई थी। उक्त दुर्घटना में स्कूटी सवार प्रवेश की मौके पर ही मृत्यु हो गई थी तथा एक अन्य व्यक्ति गम्भीर रूप से घायल हो गया था। उक्त दुर्घटना के सम्बन्ध में मृतक के परिवारजनो द्वारा कोतवाली श्यामपुर पर दिनांक 01-04-26 को मु0अ0सं0 38/26 धारा 281,125(ख),106(1) कार चालक UP15DR-8744 के विरूद्ध पंजीकृत कराया गया था।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम ने कार चालक आयुष साहु को दिनांक 01-04-26 को गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही शुरू की गई।

पकड़ा गया आरोपी
आयुष साहु पुत्र अजय साहु निवासी 314 सदर नया बाजार मेरठ कैन्ट थाना सदर जनपद मेरठ उ0प्र0 उम्र 30 वर्ष

बरामदगी – दुर्घटना का कारण बना वाहन

पुलिस टीम-
1- उ0नि0 नवीन चौहान
2- कानि0 अनिल रावत
3- कानि0 गंभीर।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *