Advertisement

रात्रि में कार दुर्घटना ग्रस्त होने पर लापता चालक हेतु पौड़ी पुलिस व SDRF ने चलाया सर्च अभियान,खाई में घायल मिला वाहन चालक।

पुलिस व SDRF जवानों ने कड़ी मशक्कत से रेस्क्यू कर चालक को पहुंचाया अस्पताल।

रात्रि लगभग 02:00 बजे थाना देवप्रयाग को सूचना प्राप्त हुई कि पयाल गाँव के पास एक कार डिवाइडर से टकराकर सड़क किनारे खड़ी है, तथा वाहन का चालक मौके पर मौजूद नहीं है। सूचना पर थानाध्यक्ष देवप्रयाग श्री अमरजीत सिंह मय पुलिस टीम तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुए। मौके पर पहुँचकर पाया गया कि वाहन UK07 AT 8978 डिवाइडर से टकराकर क्षतिग्रस्त अवस्था में सड़क किनारे खड़ा है तथा वाहन का दरवाज़ा खुला मिला, वाहन रात्रि में सबदरखाल से देवप्रयाग की तरफ आ रहा था। जिसमें चालक के लापता होने पर यह आशंका बनी कि संभवतः वह अंधेरे में आसपास की खाई या जंगल क्षेत्र में गिर हो सकता है।

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम एवं SDRF की संयुक्त टीमों द्वारा रात्रि में ही घटनास्थल के आसपास, खाई, झाड़ियों तथा संभावित मार्गों पर व्यापक सर्च ऑपरेशन शुरु किया गया। रात्रि का अंधेरा, दुर्गम भू-भाग एवं कठिन परिस्थितियों के बावजूद टीमों द्वारा लगातार तलाशी अभियान संचालित किया गया। लगातार सघन तलाशी के दौरान सुबह पुलिस एवं SDRF टीम को सफलता मिली जब चालक जगदीश भट्ट खाई में घायल अवस्था में मिला। पुलिस व SDRF द्वारा उक्त चालक को सुरक्षित बाहर निकालकर तत्काल अस्पताल पहुँचाया गया, जहाँ चालक का उपचार जारी है।

नाम पता घायल चालक
जगदीश भट्ट (उम्र 48 वर्ष) पुत्र श्री बद्रीप्रसाद भट्ट ग्राम बाह बाजार देवप्रयाग

पुलिस टीम

  1. थानाध्यक्ष देवप्रयाग उपनिरीक्षक अमरजीत सिंह
  2. आरक्षी राकेश सिंह
  3. आरक्षी विक्रम सिंह

SDRF पुलिस टीम
1.अपर उपनिरीक्षक तेजपाल राणा
2.मुख्य आरक्षी अजय बिष्ट
3.आरक्षी प्रीतम नेगी
4.अरविंद रावत
5.नागेन्द्र रावत

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *