नेशनल हाईवे पर अवैध लकड़ी तस्करी का भंडाफोड़! कैन्टर चालक फरार, वाहन बरामद

ADVERTISEMENT

Promote Your Business Here

लालकुआं, 29 अक्टूबर 2025 — आज दोपहर लगभग 1 बजे डौली रेंज के अंतर्गत किच्छा–लालकुआं नेशनल हाईवे पर शान्तिपुरी वन बैरियर में वन विभाग की टीम ने वाहन चेकिंग के दौरान एक कैन्टर (HR-61D-5556) को रोकने का प्रयास किया। लेकिन चालक ने वाहन को तेज गति से भगाकर लालकुआं की ओर फरार हो गया।

पीछा करने पर कैन्टर सड़क किनारे छोड़ा मिला। जांच में वाहन से प्रतिबंधित आम और नीम प्रजाति की लकड़ी (सोक्ता) भरी पाई गई, जबकि अभिवहन से जुड़े कोई वैध दस्तावेज नहीं मिले।

वन विभाग ने वाहन को कब्जे में लेकर डौली वन परिसर लालकुआं में सुरक्षित खड़ा किया है, और मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई जारी है।

वन विभाग की सतर्कता से एक और अवैध तस्करी पर लगी लगाम!

ADVERTISEMENT SPACE AVAILABLE

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *