Advertisement

नैनीताल आँचल दुग्ध संघ में गांधी-शास्त्री जयंती पर श्रद्धांजलि और माल्यार्पण

लालकुआं।
नैनीताल आँचल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड के प्रशासनिक भवन परिसर में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 156वीं जयंती और देश के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की 121वीं जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई।

कार्यक्रम की शुरुआत ध्वजारोहण व राष्ट्रगान के साथ हुई। इसके बाद महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमाओं का अनावरण कर माल्यार्पण व पुष्पांजलि अर्पित की गई।

इस अवसर पर संघ के सामान्य प्रबंधक अनुराग शर्मा और प्रशासन प्रभारी/विपणन अधिकारी संजय सिंह भाकुनी ने प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर दोनों महापुरुषों को नमन किया। इसके उपरांत अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

अपने संबोधन में अनुराग शर्मा ने कहा कि महात्मा गांधी का सत्य, अहिंसा और सादगीपूर्ण जीवन आज भी समाज के लिए प्रेरणास्रोत है, वहीं शास्त्री जी ने कड़ी मेहनत और समर्पण से राष्ट्र निर्माण का मार्ग दिखाया। उन्होंने सभी को गांधी-शास्त्री जयंती एवं दशहरे की शुभकामनाएं भी दीं।

संजय सिंह भाकुनी ने गांधीजी और शास्त्री जी के जीवन मूल्यों पर प्रकाश डालते हुए सभी से उनके दिखाए मार्ग पर चलने का आह्वान किया।

इस मौके पर कारखाना प्रभारी धर्मेंद्र सिंह राणा, लैब प्रभारी रमेश आर्या, अभियंत्रण प्रभारी राजू दुमका, एएच प्रभारी रमेश मेहता, स्टोर प्रभारी खलील अहमद, सुरेश चंद्र, विजय चौहान, राजू रैकवाल, लाल सिंह बिष्ट, संजय पाठक, महिला डेयरी सहायक प्रबंधक श्रीमती गीता ओझा व रश्मि धामी सहित संघ के सभी अधिकारी, पदाधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

कार्यक्रम ने सभी को महापुरुषों के आदर्शों को जीवन में आत्मसात करने का संकल्प दिलाया।


By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *