: सड़क हादसे में बिंदुखत्ता निवासी युवक की मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

ADVERTISEMENT

Promote Your Business Here

हल्द्वानी— रामपुर रोड पर मंगलवार को हुए दर्दनाक सड़क हादसे में बिंदुखत्ता शांतिनगर निवासी जगमोहन सुठा (32) पुत्र बद्रीदत्त की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के समय उन्होंने हेलमेट पहना हुआ था, लेकिन गंभीर चोट लगने से उनकी जान नहीं बच सकी।

जगमोहन अपने पीछे पत्नी और दो छोटे बच्चों को छोड़ गए हैं। कुछ ही दिन पहले उनकी माता देवकी देवी रीढ़ की हड्डी में चोट लगने से सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती थीं। मंगलवार सुबह करीब 11 बजे जगमोहन अपनी माँ को कार से घर छोड़कर अस्पताल लौटे थे। वहाँ से दवा और अपनी बाइक लेकर घर लौटते समय यह हादसा हो गया।

बताया जाता है कि जगमोहन पेशे से कैनरा बैंक के कैश वाहन चालक थे। नौकरी के साथ-साथ वे इलेक्ट्रिक कांटे का पार्ट-टाइम काम भी करते थे। घर-परिवार की जिम्मेदारियों में हमेशा आगे रहने वाले जगमोहन अपने मिलनसार और हंसमुख स्वभाव के कारण पूरे क्षेत्र में लोकप्रिय थे।

उनकी असामयिक मृत्यु से परिवार में कोहराम मच गया है और क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त है।

ADVERTISEMENT SPACE AVAILABLE

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *