हल्दुचौड़ में ITBP का रक्तदान शिविर, 50 हिमवीरों ने किया महादान

ADVERTISEMENT

Promote Your Business Here

हल्दुचौड़ (नैनीताल),
34वीं बटालियन भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल (ITBP) हल्दुचौड़ में “स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान” के तहत सेवा और एकता को बढ़ावा देते हुए रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर सोबन सिंह जीना बेस हॉस्पिटल, हल्द्वानी की ओर से डॉ. राखी भटनागर एवं उनकी टीम के सहयोग से आयोजित हुआ।

कार्यक्रम का नेतृत्व 34वीं वाहिनी के सेनानी श्री अनिल सिंह बिष्ट ने किया। इस अवसर पर उप कमांडेंट श्री फतेह सिंह, सहायक कमांडेंट श्री कृष्ण पाल, श्री राजवीर सिंह सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।

शिविर में 50 हिमवीर जवानों ने स्वेच्छा से रक्तदान कर मानवता की सेवा का संदेश दिया। अधिकारियों ने इसे मानवता की सबसे बड़ी सेवा बताते हुए कहा कि रक्त की हर बूँद जरूरतमंद मरीज की जान बचा सकती है।

इस अवसर पर सेनानी श्री अनिल सिंह बिष्ट ने कहा—
“आईटीबीपी केवल राष्ट्र की सुरक्षा ही नहीं, बल्कि समाज के मानवीय दायित्वों को भी निभाने के लिए सदैव तत्पर है। रक्तदान जैसे कार्य विश्व बंधुत्व और सेवा धर्म का सशक्त प्रतीक हैं।”

ऐसे आयोजन समाज में भाईचारे, एकता और निस्वार्थ सेवा की भावना को मजबूत करने का प्रेरणादायी संदेश देते हैं।


ADVERTISEMENT SPACE AVAILABLE

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *