Advertisement

जनपद पिथौरागढ़: मुनस्यारी क्षेत्रांतर्गत गहरी खाई से SDRF ने बरामद किया लापता व्यक्ति का शव

आज दिनांक 24 सितम्बर 2025 को आपदा कंट्रोल रूम पिथौरागढ़ से SDRF टीम को मदकोट-मुनस्यारी क्षेत्र में एक व्यक्ति के लापता होने की सूचना प्राप्त हुई।

उक्त सूचना पर SDRF टीम पोस्ट अस्कोट से उपनिरीक्षक प्रेम सिंह के नेतृत्व में सर्चिंग हेतु घटनास्थल के लिए रवाना हुई। रेस्क्यू टीम द्वारा सम्भावित स्थानों पर सर्चिंग अभियान चलाया गया। गहन सर्चिंग के दौरान टीम द्वारा उक्त लापता व्यक्ति (रूप सिंह मेहरा पुत्र श्री भवान सिंह मेहरा, उम्र 80 वर्ष निवासी ग्राम- गोलमा, कोटाल मुनस्यारी पिथौरागढ़) का शव गहरी खाई से बरामद किया गया। शव को अग्रिम कार्यवाही हेतु जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *