वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी श्री लोकेश्वर सिंह के निर्देशन में पौड़ी पुलिस की बड़ी कार्यवाही – चंद समय में नकबजनी का किया पर्दाफाश।

ADVERTISEMENT

Promote Your Business Here

पौड़ी पुलिस का बड़ा खुलासा – 50 लाख से अधिक कीमत के जेवरात संग 03 शातिर नकबजन गिरफ्तार।

500 CCTV कैमरों की पड़ताल, सर्विलांस और मैनुअल पुलिसिंग से मिली बड़ी सफलता, चोरी हुए शतप्रतिशत जेवरात भी किए बरामद

दिनांक 17.09.2025 को महावीर सिंह चौहान निवासी मवाकोट द्वारा कोतवाली कोटद्वार में एक शिकायती प्रार्थना पत्र दिया गया जिसमें उनके द्वारा अंकित किया गया कि उनके भाई पूरन सिंह चौहान जो कि अरुणाचल प्रदेश में नौकरी करते हैं तथा मवाकोट कोटद्वार में उनके घर से उनके ,सोने,चांदी के गहने रखे हुए थे जो अज्ञात चोरों ने चुरा लिए हैं। श्री पूरण सिंह चौहान की पत्नी द्वारा बताया गया कि उनके घर में से चोरों ने (दो सोने की नथ, सोने के 6 कड़े, सोने की पाँच अँगूठियाँ, सोने का गले का एक हार, सोने की एक गले की चेन, श्री गणेश लक्ष्मी जी की चांदी की एक मूर्ति, चांदी की दो भारी पाजेब, सोने के झुमके 2 जोड़ी, सोने की गले की चेन, चांदी की पाजेब पतली एक जोड़ी, चांदी के चार पाँच सिक्के, एक कान के कुंडल सोने के जोड़ी तथा इसके अतिरिक्त भी कई और ज्वैलरी) चोरी की गई हैं। इस पर कोतवाली कोटद्वार में मु0अ0सं0-230/25, धारा- 305(a),331(4) बी0एन0एस0 पंजीकृत किया गया।

नकबजनी की इस सनसनीखेज़ घटना को अत्यंत गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी गढ़वाल श्री लोकेश्वर सिंह द्वारा अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी करने हेतु पुलिस टीम गठित करने और चोरी का माल बरामद करने हेतु निर्देशित किया गया था।

जिसके क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक कोटद्वार श्री चन्द्रमोहन सिंह व क्षेत्राधिकारी कोटद्वार श्रीमती निहारिका सेमवाल के पर्यवेक्षण, प्रभारी निरीक्षक श्री रमेश तनवर के नेतृत्व में कई पुलिस टीमों का गठन किया गया। जिसमें उपनिरीक्षक जयपाल चौहान के नेतृत्व में सर्विलांस टीम,उप निरीक्षक शशिभूषण जोशी के नेतृत्व में सीसीटीवी कैमरों को खंगालने वाली टीम तथा उपनिरीक्षक अनिल चौहान के नेतृत्व में मैनुअल पुलिसिंग करने वाली टीम गठित की गई।

गठित पुलिस टीमों द्वारा घटनास्थल से लेकर कोटद्वार से बाहर निकलने वाले सभी रास्तों पर लगे लगभग पाँच सौ सीसीटीवी कैमरों को खंगाला गया। सर्विलांस टीम द्वारा सर्विलांस से सम्बन्धित कार्यों का सम्पदन किया गया साथ ही मैनुअल पुलिसिंग टीम द्वारा पुराने चोरों व चोरी किये गये तरीकों का अध्ययन किया इसके अतिरिक्त एफएसएल टीम द्वारा भी मौके से फिंगरप्रिंट और अन्य साक्ष्य जुटाए गये। सभी प्रकार से जुटाये गये साक्ष्यों की कड़ियाँ धीरे-धीरे जुड़ती गईं और एक-एक कर अहम सुराग हाथ आते गए। आखिरकार पुलिस टीमों द्वारा की गई अथक मेहनत व त्वरित कार्यवाही,कुशल सुरागसी-पतारसी के परिणामस्वरूप ज्वालापुर हरिद्वार की वाल्मीकी बस्ती से पुलिस के हाथ 03 शातिर नकबजन (मोहित, प्रवीण व अनुज) लग गए। तीनों अभियुक्तों की गिरफ्तारी के बाद अभियुक्तों की निशानदेही पर पुलिस ने अभियुक्तों द्वारा चोरी किये गए शतप्रतिशत सोने व चांदी के गहने भी बरामद कर दिये हैं। गिरफ्तारशुदा तीनों अभियुक्तों का माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

पूछताछ का विवरण
पूछताछ करने पर अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि दिनांक 14.09.2025 को हम तीनों ने ज्वालापुर दिल्ली हाईवे के पास ठेके से एक स्प्लेंडर मोटर साइकिल चोरी की जिसे लेकर हम तीनों दिनांक15.09.2025 को कोटद्वार पहुंचे थे और चोरी के इरादे से कोटद्वार में घूम रहे थे। इसी दौरान मवाकोट कोटद्वार में हमें एक बंद घर दिखाई दिया जिस पर बाहर ताला लगा हुआ था रात्रि के समय हम लोग दीवार फांदकर उस घर में घुस गए और घर के मैन गेट का कुंडा तोड़ कर घर के अंदर घुसे और घर के अंदर रखी एक आलमारी का लॉक तोड़कर वहां रखी सारी ज्वैलरी,मूर्तिया आदि चोरी की गई व पुलिस की चेकिंग में पकड़े ना जाएं इस कारण चोरी की गई ज्वैलरी को आपस में बांटकर हमने कोटद्वार के पास ही झाड़ियों छुपा दिया था।

नाम पता गिरफ्तार अभियुक्तगण

  1. मोहित (उम्र19 वर्ष) पुत्र महेंदर, निवासी- वाल्मीकी बस्ती ज्वालापुर हरिद्वार
  2. प्रवीण (उम्र 23 वर्ष) पुत्र सुखराम, निवासी- बाल्मीकि बस्ती ज्वालापुर कोटद्वार
  3. अनुज (उम्र।19 वर्ष) पुत्र अनिल, निवासी- सीतापुर कनखल हरिद्वार

बरामदगी विवरण
अभियुक्त मोहित से बरामद माल

  1. सफ़ेद धातु की गणेश लक्ष्मी जी की मूर्ति
  2. सिल्वर कलर की पंचमुखी गणेश जी की मूर्ति
  3. एक पीली धातु का कड़ा
  4. एक गले का पेंडेंट नुमा हार
  5. एक पीली धातु की मर्दाना चेन
  6. सिल्वर कलर के 3 सिक्के
  7. एक सिल्वर कलर की बिस्कुटुनुमा प्लेट
  8. एक जोड़ी पीली धातु के कान के झुमके जिन पर हरे रंग का स्टोन लगा है
  9. पीली धातु के झुमके एक जोड़ी
  10. एक सिल्वर कलर की पतली पाजेब
  11. पाँच पीली धातु की अंगूठियाँ
    अभियुक्त प्रवीण से बरामद माल
  12. पीली धातु के 3 कड़े
  13. एक सिल्वर कलर का मोर
  14. पीली धातु का गले का एक पतला हार
  15. पीली धातु के दो कुंडल
  16. एक सिल्वर कलर का कमर का छल्ला
  17. एक सिल्वर कलर की सेफ्टी पिन
    अभियुक्त अनुज से बरामद माल
  18. पीली धातु की दो नथ
  19. पीली धातु के दो कड़े
  20. सिल्वर कलर की दो भारी पाजेब
  21. सिल्वर कलर की दो मीडियम पाजेब
  22. एक सिल्वर कलर की पतली पाजेब

पुलिस टीम

  1. राज विक्रम सिंह वरिष्ठ उपनिरीक्षक कोतवाली कोटद्वार1
  2. उप निरीक्षक जयपाल चौहान- प्रभारी सी0आई0यू0 कोटद्वार
  3. उप निरीक्षक कमलेश शर्मा-प्रभारी साइबर सेल)
  4. उप निरीक्षक शशिभूषण जोशी
  5. उप निरीक्षक अनिल चौहान
  6. उप निरीक्षक राजा राम डोभाल
  7. हेड कांस्टेबल शशिकांत
  8. कांस्टेबल संतोष- टीम सी0आई0यू0
  9. कांस्टेबल गंभीर- टीम सी0आई0यू0
  10. कांस्टेबल हरीश- टीम सी0आई0यू0
  11. कांस्टेबल अमरजीत- साइबर सेल
  12. कांस्टेबल दीपक
  13. कांस्टेबल जमशेद
  14. कांस्टेबल सतीश शर्मा
  15. कांस्टेबल अनुज वर्मा
ADVERTISEMENT SPACE AVAILABLE

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *