Advertisement

विशालकाय मगरमच्छ से दहशत, ग्रामीणों ने वन विभाग को दी सूचना

लक्सर। शुक्रवार रात कोतवाली क्षेत्र के कंकरखाता गांव में एक विशालकाय मगरमच्छ निकल आया। अचानक मगरमच्छ को

देखकर ग्रामीणों में दहशत फैल गई। घबराए ग्रामीणों ने तुरंत इसकी जानकारी वन विभाग को दी। जानकारी के अनुसार गांव निवासी साहब सिंह जब देर रात लगभग एक बजे घर से बाहर लघुशंका के लिए निकले तो उनके आंगन में मगरमच्छ बैठा देखकर उनके होश उड़ गए। उन्होंने शोर मचाया तो आसपास के ग्रामीण भी मौके पर आ पहुंचे। लोगों ने मगरमच्छ को भगाने का प्रयास किया लेकिन सफल न होने पर उन्होंने वन विभाग की टीम को सूचना दी। सूचना मिलते ही वन विभाग के गुरजंट सिंह, रोहित सैनी और सुमित सैनी टीम सहित मौके पर पहुंचे। टीम ने कई घंटे की मशक्कत के बाद मगरमच्छ को काबू में किया और उसे सुरक्षित जल क्षेत्र में छोड़ दिया। वन क्षेत्राधिकारी शैलेंद्र सिंह ने बताया कि मगरमच्छ पूरी तरह सुरक्षित है। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की है कि किसी भी जलीय जीव के मिलने पर घबराने के बजाय तुरंत वन विभाग को सूचना दें।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *