Advertisement


फुलचौड़ बंदोबस्ती में सांसद प्रतिनिधि लक्ष्मण खाती का ग्रामवासियों ने किया स्वागत

हल्द्वानी।
फुलचौड़ बंदोबस्ती स्थित डॉ. धन सिंह भाटिया के आवास पर शनिवार को पूर्व केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री एवं नैनीताल-उधम सिंह नगर लोकसभा क्षेत्र के सांसद अजय भट्ट के प्रतिनिधि लक्ष्मण खाती का ग्रामवासियों ने गर्मजोशी से स्वागत किया।

इस दौरान ग्रामीणों ने खाती को क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया, जिनमें बिजली, पानी, सड़क और विद्यालयों से जुड़ी मांगें प्रमुख रहीं। खाती ने आश्वासन दिया कि ग्राम सभा से संबंधित सभी समस्याओं को शीघ्र ही सांसद तक पहुंचाया जाएगा और उनके समाधान का प्रयास किया जाएगा।

ग्रामवासियों द्वारा दिए गए अपार स्नेह से अभिभूत खाती ने सभी का आभार जताया।

कार्यक्रम में ग्राम प्रधान श्रीमती अर्चना पडियार, पूर्व ग्राम प्रधान सुरेंद्र सिंह बिष्ट, वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता वीरेंद्र कोरंगा, भाजपा नेता मयंक नेगी, मानसिंह कोरंगा, किशन खड़का, आलोक कुमार कांडपाल, हिम्मत सिंह बोरा, ईश्वर सिंह, जीना, गोपाल सिंह रौतेला, मथुरा सिंह अधिकारी, गंगा सिंह बिष्ट, नरेश चंद्र जोशी, अजीत सिंह रौतेला, राम सिंह, महेश अवनी, रमेश चंद्र, प्रेम सिंह रावत, चंदन सिंह रावत, दिलीप चंद्र, श्रीमती कलावती भाटिया, श्रीमती मंगला कपकोटी सहित बड़ी संख्या में मातृशक्ति और ग्रामीण मौजूद रहे।


By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *